गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

0

दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में 23 दिसंबर को गुजरात जायंट्स और यूपी योद्धा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं और इसी वजह से इस मैच में वो हर-हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी। गुजरात जायंट्स ने अभी तक 6 में से 3 मैच जीते हैं और 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम जरूर कमबैक करना चाहेगी।

वहीं यूपी योद्धा ने अभी तक 6 में से 2 मैच जीते हैं और 3 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला उनका टाई रहा है। टीम को पिछले मैच में करारी हार मिली थी और ऐसे में उनके सामने भी बड़ी चुनौती है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा

तारीख – 23 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – चेन्नई

GUJ vs UP हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 9

गुजरात जायंट्स ने जीता – 5

यूपी योद्धा ने जीता – 2

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 51-45

न्यूनतम स्कोर – 26-19

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *