PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 34 तक

0

हरियाणा स्टीलर्स की तीसरी जीत, बेंगलुरु बुल्स की आखिरी मिनट में रोमांचक जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में एक दिन के ब्रेक के बाद 15 सितम्बर को 2 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गत विजेता हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 40-37 से हराया। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मैच में तेलुगु टाइटंस को 34-32 से मात दी।

पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने मैच में सबसे ज्यादा 12 पॉइंट लिए जिसमें 9 रेड और 3 टैकल पॉइंट थे। इसके अलावा रेडिंग में विनय ने 8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में हरियाणा के कप्तान जयदीप ने हाई 5 लगाया और 5 टैकल पॉइंट लिए। साहिल नरवाल ने भी डिफेंस में 3 टैकल पॉइंट लिए।

गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए लेकिन अकेले दम पर टीम को मैच नहीं जीता सके। गुजरात का डिफेंस फ्लॉप रहा और इसी वजह से अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट हासिल किये। उनके अलावा गणेश ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में योगेश ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए।

तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने सुपर 10 के साथ 13 रेड पॉइंट लिए और उनके साथ कप्तान विजय मलिक ने 9 रेड पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस के बुरी तरह फ्लॉप होने के कारण अंत में टाइटंस को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 34

PKL 12 में 15 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन की टीम टॉप पर कायम है। बेंगलुरु बुल्स की टीम चौथी जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है और तेलुगु टाइटंस की टीम चौथी हार के साथ अब पांचवें स्थान पर है। हरियाणा स्टीलर्स तीसरी जीत के साथ सातवें स्थान पर है और गुजरात जायंट्स पांचवीं हार के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है।

देवांक दलाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर मौजूद

PKL 12 में 15 सितम्बर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 76 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 75 रेड पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 74 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 67 पॉइंट के साथ अब चौथे स्थान पर चले गए हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 64 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 76 पॉइंट्स
  • 2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 75 पॉइंट्स 
  • 3. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  74 पॉइंट्स
  • 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  67 पॉइंट्स
  • 5भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 64 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ गौरव खत्री टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 15 सितम्बर के मैचों के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 26 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित 19 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर भी 19 पॉइंट के साथ अब संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

पुनेरी पलटन के विशाल भारद्वाज और गुरदीप 17-17 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। गुजरात जायंट्स के नितिन पंवार भी 17 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 26 पॉइंट्स
  • 2. सुमित (यूपी योद्धा) – 19 पॉइंट्स
  • 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 19 पॉइंट्स 
  • 4. विशाल भारद्वाज (पुनेरी पलटन)  17 पॉइंट्स
  • 5गुरदीप (पुनेरी पलटन)/   17 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *