WWE WrestleMania 40 के मैच कार्ड हुए लीक जानिए कौन से बड़े सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल
इस साल रेसलमेनिया में काफी धमाकेदार मुकाबले हमें देखने को मिलेंगे।
WWE WrestleMania 40 को इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसका आयोजन 6 और 7 अप्रैल को फिलाडेल्फिया में होगा। हालांकि ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक जैसे दिग्गज रेसलर्स इस बार रेसलमेनिया को मिस करने वाले हैं, इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि रेसलमेनिया 40 एक यादगार इवेंट बनने वाला है।
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस समेत कई अन्य मौजूदा चैंपियंस के मैच का ऐलान हो चुका है और आने वाले हफ्तों में कई अन्य दिलचस्प मुकाबलों का ऐलान किया जा सकता है। इस आर्टिकल में आइए उन मैचों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अभी तक WWE WrestleMania 40 के मैच कार्ड में शामिल किया गया है।
अभी तक WWE WrestleMania 40 का मैच कार्ड:
रोमन रेंस vs कोडी रोड्स – अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप
कोडी रोड्स को WrestleMania 39 में रोमन रेंस के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन 2024 Royal Rumble मैच को जीतने के बाद उन्होंने ट्राइबल चीफ से पुरानी हार का बदला लेने का निर्णय लिया है। कोडी रोड्स के इरादे स्पष्ट हैं कि वो रेसलमेनिया 40 में अपनी स्टोरी फिनिश करना चाहते हैं।
उन्होंने WrestleMania 40 Kickoff प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में रेंस को चैलेंज किया था और कुछ समय बाद ट्रिपल एच ने इस मैच की पुष्टि कर दी थी। इस स्टोरीलाइन की खास बात ये है कि रोमन रेंस को द रॉक का साथ मिल रहा है और देखना दिलचस्प होगा कि कोडी रोड्स, द ब्लडलाइन की चुनौती से कैसे निपट पाते हैं।
सैथ रॉलिंस vs ड्रू मैकइंटायर – वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप

WWE WrestleMania 40 के लिए पहले सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक मैच का प्लान बनाया गया था, लेकिन पंक Royal Rumble मैच में चोटिल हो गए थे। ऐसे में पहले से चली आ रही ड्रू मैकइंटायर की रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन को जारी रखा गया, जिन्होंने अपने नए और हील किरदार का सबको दीवाना बना लिया है। मैकइंटायर ने हाल ही में हुए Elimination Chamber मैच को जीतने के बाद WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया है।
बेली vs इयो स्काई – WWE विमेंस चैंपियनशिप

द डैमेज कंट्रोल ने करीब 2 साल तक विमेंस रोस्टर में अपनी प्रतिद्वंदियों की मुश्किलें बढ़ानी जारी रखी थीं। बेली द्वारा मिली मेंटरशिप के कारण ही ईयो स्काई WWE विमेंस चैंपियन बन पाई थीं, लेकिन जबसे असुका और कायरी सेन इस ग्रुप में आईं तभी से बेली अपनी साथियों से दूर होती जा रही थीं। कुछ हफ्तों पहले असुका, इयो स्काई और कायरी सेन ने मिलकर बेली पर अटैक कर दिया था, जिसके बाद 2024 विमेंस Royal Rumble मैच की विजेता बेली ने WrestleMania 40 में इयो स्काई को चैलेंज किया था।
रिया रिप्ली vs बैकी लिंच – विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप

बैकी लिंच काफी समय से विमेंस चैंपियन नहीं बनी हैं, लेकिन WrestleMania 40 में उनके पास रिया रिप्ली को हराकर नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा। उन्होंने हाल ही में हुए विमेंस Elimination Chamber मैच को जीतने के बाद रिप्ली के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल किया है। बैकी लिंच और रिया रिप्ली का कई बार फेस-ऑफ भी देखा जा चुका है, इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि ये मैच फैंस का दिल जीत पाता है या नहीं।
द रॉक और रोमन रेंस vs कोडी रोड्स और सैथ रॉलिन्स

WrestleMania 40 प्रेस कॉन्फ्रेंस में द रॉक द्वारा कोडी रोड्स को थप्पड़ जड़ने के बाद, कोडी ने रॉक से बदला लेने की अपेक्षा जाहिर करते हुए उन्हें एक सिंगल्स मैच की चुनौती दी। हालांकि, रॉक ने सिंगल्स मैच के बजाय एक टैग टीम मैच का प्रस्ताव रखा। कोडी रोड्स और सैथ रॉलिन्स ने भी उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अब हमें रेसलमेनिया नाइट 1 में इन चारों के बीच एक जबरदस्त टैग टीम मैच देखने को मिलेगा।
बता दें इस मैच से पहले रॉक ने कोडी के सामने एक खास शर्त रखी। रॉक ने कहा यदि कोडी और सैथ ये मैच जीत जाते हैं, तो रोमन रेंस और कोडी के बीच होने वाले मैच में ब्लडलाइन का कोई भी सदस्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। वहीं अगर रॉक और रोमन मैच जीतते हैं तो इस मैच में ब्लडलाइन का नियम चलेगा और वो बिना किसी रोकटोक के मैच में हस्तक्षेप कर पाएंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
