WWE NXT में हेरिटेज कप जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

0

अब तक कुल 9 सुपरस्टार इस कप को जीत चुके हैं।

WWE NXT हेरिटेज कप एक प्रोफेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप है, जिसे WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT द्वारा बनाया और प्रमोट किया गया है। हेरिटेज कप चैंपियनशिप एक अनोखी चैंपियनशिप है, जो परंपरागत रूप से एक ऐसा कप है, जिसे ब्रिटिश राउंड्स नियमों के तहत डिफेंड किया जाता है।

इस टाइटल का अनावरण सितंबर 2020 में NXT यूके में NXT यूके हेरिटेज कप के नाम से किया गया था। NXT UK के भंग होने के बाद यह टाइटल निष्क्रिय हो गया था। हालांकि, अप्रैल 2023 में, इस टाइटल को NXT हेरिटेज कप का नाम देकर NXT में बहाल कर दिया गया था।

ब्रिटिश राउंड्स के नियम

ब्रिटिश राउंड्स नियमों के तहत मैचों में छह राउंड होते हैं, जिसमें प्रति राउंड तीन मिनट और प्रत्येक राउंड के बीच बाईस सेकंड का ब्रेक होता है। रेसलर्स को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए 3 में से 2 फॉल स्कोर करने की आवश्यकता होती है। पिनफॉल, सबमिशन या काउंटआउट मैच जीतने का एकमात्र तरीका है।

रेसलर के एक बार गिरने के बाद राउंड तुरंत समाप्त हो जाता है और दो बार गिरने पर मैच समाप्त हो जाता है। डिसक्वालिफिकेशन या नॉकआउट के आधार पर रेसलर के बिना दो बार गिरे भी मैच तुरंत समाप्त हो जाएगा। बता दें सभी छह राउंड पूरे हो जाने के बाद जो भी फॉल्स स्कोर करने में आगे रहता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है।

WWE NXT हेरिटेज कप का इतिहास

WWE NXT हेरिटेज कप में कुल नौ चैंपियनशिप और छह अलग-अलग चैंपियन देखे गए हैं। A-Kid/Axiom पहले NXT हेरिटेज कप चैंपियन है। नाओम डार के पास 341 दिनों के साथ इस खिताब को सबसे ज्यादा दिनों तक अपने पास रखने का रिकॉर्ड है, हालांकि टेप विलंब के कारण केवल 292 दिनों को ही मान्यता दी गई है।

उनके पास 790 दिनों के साथ सबसे लंबा संयुक्त शासनकाल भी है। नो क्वार्टर कैच क्रू के चार्ली डेम्पसी ने “कैच क्लॉज” की घोषणा की है, जहां उनके गुट का कोई भी सदस्य खिताब को डिफेंड कर सकता है, लेकिन केवल डेम्पसी को ही चैंपियन माना जाएगा।

वर्तमान में NXT हेरिटेज कप चैंपियन

टोनी डी’एंजेलो वर्तमान NXT हेरिटेज कप चैंपियन हैं, उन्होंने 14 मई, 2024 के NXT एपिसोड में चार्ली डेम्पसी को हराकर इस कप को अपने नाम किया। ये पहली बार है जब डी’एंजेलो ने NXT हेरिटेज कप को जीता है, अब देखने वाली बात होगी कि वह कितने समय तक इस कप को अपने पास रख पाते हैं।

NXT हेरिटेज कप चैंपियंस की लिस्ट:

चैंपियन तारीख दिन स्थान
A-Kid November 26, 2020 174 NXT UK
Tyler Bate May 20, 2021 160 NXT UK
Noam Dar October 6, 2021 258 NXT UK
Mark Coffey June 23, 2022 42 NXT UK
Noam Dar July 7, 2022 292 NXT UK
Nathan Frazer June 13, 2023 69 NXT
Noam Dar August 22, 2023 189 NXT: Heatwave
Charlie Dempsey February 27, 2024 76 NXT
Tony D’Angelo May 14, 2024 20+ NXT

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *