PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 28 तक

0

दबंग दिल्ली की लगातार पांचवीं जीत, यू मुम्बा ने दर्ज की अपनी चौथी जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 11 सितम्बर को दो मुकाबले खेले गए और इसी के साथ वाइजैग लेग का अंत हुआ। पहले मैच में यू मुम्बा ने रोमांचक मैच में पटना पाइरेट्स को 40-39 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को 38-28 से हराया और 5 मैचों में लगातार पांचवीं जीत हासिल की।

पहले मैच में यू मुम्बा के प्रमुख रेडर अजीत चौहान 10वें मिनट में ही मैच से बाहर हो गए थे लेकिन आमिरमोहम्मद ज़फरदानिश ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा ऑलराउंडर अनिल ने 9 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में विजय कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।

पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फिर से सुपर 10 लगाया और मैच में 21 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा बाकी किसी खिलाड़ी ने प्रभावित नहीं किया और अंत में पटना को एक पॉइंट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। डिफेंस में कप्तान अंकित ने 3 टैकल पॉइंट हासिल किये थे।

दूसरे मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने एक और सुपर 10 लगाया और मैच में सबसे ज्यादा 14 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में फज़ल अत्राचली ने हाई 5 लगते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए और सौरभ नंदल एवं संदीप ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए।

गुजरात जायंट्स के प्रतीक दहिया ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए और उनके अलावा राकेश ने 7 रेड पॉइंट लिए। कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू फिर से फ्लॉप रहे और मैच में सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ही ले सके।

PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 Points Table after match 28

PKL 12 के 14वें दिन के बाद दबंग दिल्ली की टीम लगातार 5 जीत और 10 पॉइंट के साथ फिर से टॉप पर पहुंच गई है। यू मुम्बा की टीम चौथी जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। पटना पाइरेट्स की टीम 5 मैचों में चौथी हार के साथ नौवें स्थान पर है और गुजरात जायंट्स की टीम सिर्फ 1 जीत और खराब स्कोर अंतर के कारण आखिरी स्थान पर खिसक गई है।

आशु मलिक सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंचे

PKL 12 के 14वें दिन के बाद दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 75 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब अब 67 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 63 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 

जयपुर पिंक पैंथर्स के नितिन कुमार 55 रेड पॉइंट के साथ अब चौथे स्थान पर हैं और पुनेरी पलटन के आदित्य शिंदे 48 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं। 

  • 1आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 75 पॉइंट्स
  • 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  67 पॉइंट्स
  • 3. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 63 पॉइंट्स
  • 4. नितिन कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)  55 पॉइंट्स
  • 5आदित्य शिंदे (पुनेरी पलटन) – 48 पॉइंट्स

गौरव खत्री सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 14वें दिन के बाद पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 19 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। यूपी योद्धा के कप्तान सुमित और यू मुम्बा के लोकेश घोसलिया 15-15 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

पुनेरी पलटन के गुरदीप के नाम भी 15 टैकल पॉइंट हैं और वह भी संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम हैं। इसके अलावा दबंग दिल्ली के फज़ल अत्राचली भी 15 पॉइंट के साथ तीन और खिलाड़ियों की बराबरी पर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

  • 1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 19 पॉइंट्स
  • 2. सुमित (यूपी योद्धा) – 15 पॉइंट्स 
  • 3. फज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 15 पॉइंट्स
  • 4. लोकेश घोसलिया (यू मुंबा) – 15 पॉइंट्स
  • 5गुरदीप (पुनेरी पलटन) – 15 पॉइंट्स

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली लगातार पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गए हैं।

PKL 12 के 14वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

यू मुम्बा और दबंग दिल्ली ने 14वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *