PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 24 तक

0

टॉप रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक की भी एंट्री हो गई है।

29 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स और पुनेरी पलटन (BEN vs PUN) के बीच हुआ, जो शुरू से लेकर अंत तक रोमांचक रहा लेकिन अंत में 32-32 से टाई रहा। वहीं दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को 34-33 से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

आज के मैचों में सुशील काम्बरेकर, जय भगवान और आशु मलिक ने सुपर-10 स्कोर किए। वहीं नितेश कुमार और फजल अत्राचली की जोड़ी ने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया और बेंगलुरु बुल्स के लिए नितिन रावल ने हाई-5 स्कोर करके प्रभावित किया। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं कि PKL 11 की पॉइंट्स टेबल, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table, after match 24

बंगाल वॉरियर्स और पुनेरी पलटन का मैच टाई होने के बाद भी पुनेरी पलटन ने अंक तालिका में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है, जिसके अब 19 पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स अब 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है। बेंगलुरु बुल्स लगातार चार हार झेलने के बाद पहली जीत दर्ज करने में सफल रही, लेकिन वह अब भी टेबल में आखिरी स्थान पर है। वहीं दबंग दिल्ली अब लगातार दो हार झेलने के बाद पांचवें स्थान पर बरकरार है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

29 अक्टूबर के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस में बहुत बड़ा बदलाव हुए है क्योंकि 54 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मलिक टॉप पर आ गए हैं। उनसे 2 अंक पीछे तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत 52 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अर्जुन देशवाल अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिनके अभी 44 पॉइंट्स हैं। भरत हुड्डा और देवांक फिलहाल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 54 पॉइंट्स

2. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 52 पॉइंट्स

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 44 पॉइंट्स

4. भरत हुड्डा (यूपी योद्धा) – 40 पॉइंट्स

5. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 38 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री ने अपनी लीड बढ़ा ली है, जिनके नाम अब 21 टैकल पॉइंट्स हैं। यूपी योद्धा के सुमित के नाम अभी 16 पॉइंट्स हैं, वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल ने टॉप-5 में एंट्री ली है। चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद फजल अत्राचली और अमन, दोनों अभी तक 14-14 टैकल पॉइंट्स प्राप्त कर चुके हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 21 पॉइंट्स

2. सुमित (यूपी योद्धा) – 16 पॉइंट्स

3. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 15 पॉइंट्स

4. फजल अत्राचली (बंगाल वॉरियर्स) – 14 पॉइंट्स

5. अमन (पुनेरी पलटन) – 14 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *