PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 26 तक

0

बंगाल वॉरियर्स अभी भी 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।

PKL 10 में 16 दिसंबर को हुए दोनों मैचों की बात करें तो उनमें विजेता टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है। पहले पुनेरी पलटन ने अपने घरेलू मैदान पर बंगाल वॉरियर्स को 49-19 के स्कोर से चित किया, वहीं दबंग दिल्ली ने तेलुगू टाइटंस को 51-40 से हराया है।

बंगाल की ओर से कोई भी रेडर या डिफेंडर खास कमाल नहीं दिखा पाया, लेकिन पुणे की ओर से ना केवल असलम इनामदार और मोहित गोयत ने सुपर-10 स्कोर किए बल्कि गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा शादलू ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किया है। 17 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका में बड़े बदलाव हुए हैं, वहीं ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस भी दिलचस्प बन गई है।

PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव

बंगाल वॉरियर्स को चाहे पुनेरी पलटन के खिलाफ 30 अंकों के अंतर से हार मिली हो, लेकिन वो अब भी 18 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं पुणे के अब 3 जीत के बाद 16 अंक हो गए हैं और ये टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी ओर तेलुगू टाइटंस की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं क्योंकि पवन सहरावत की कप्तानी में टीम लगातार 5 मैच हार गई है और अंक तालिका में केवल 2 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर दबंग दिल्ली ने दूसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में आठवां स्थान हासिल कर लिया है जिनके 11 अंक हो गए हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

नवीन कुमार बहुत शानदार लय में चल रहे हैं और टाइटंस के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने के बाद उनके 56 पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरी ओर पवन सहरावत दोबारा टॉप-5 में शामिल हो गए हैं, जिनके इस समय 53 रेड पॉइंट्स हैं।

1. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 56 पॉइंट्स

2. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 56 पॉइंट्स

3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 53 पॉइंट्स

4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 52 पॉइंट्स

5. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 44 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे अब भी टॉप पर बने हुए हैं और अब उनके 19 पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरी ओर मोहम्मदरेज़ा शादलू ने टॉप-5 में एंट्री ली है, जिनके 15 पॉइंट्स हो गए हैं और वो इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बेंगलुरु बुल्स के कप्तान सौरभ नंदल हैं, जिनके फिलहाल 16 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 19 पॉइंट्स

2. सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) – 16 पॉइंट्स

3. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 15 पॉइंट्स

4. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 14 पॉइंट्स

5. सुमित (यूपी योद्धा) – 14 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *