PAT vs TEL Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 120, PKL 11

0

PAT vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

18 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पटना पाइरेट्स और तेलुगू टाइटंस (PAT vs TEL) के बीच 120वां मैच खेला जाएगा। पटना की टीम अभी 19 मैचों में 12 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर विराजमान है, दूसरी ओर टाइटंस 11 जीत के बाद टेबल में छठे नंबर पर कायम है।

इस मैच में देवांक, अयान, पवन सहरावत, विजय मलिक और आशीष नरवाल जैसे फॉर्म में चल रहे रेडर्स खेलते हुए नजर आएंगे। डिफेंस की बात करें तो शुभम शिंदे, दीपक सिंह और सागर सेठपाल, अंकित से उनकी टीम को टैकल पॉइंट्स की भरमार की उम्मीद होगी। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो पटना बनाम टाइटंस मैच में Dream11 के जरिए आपको पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: पटना पाइरेट्स vs तेलुगू टाइटंस

तारीख: 18 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: पुणे

PAT vs TEL पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

पटना पाइरेट्स के लिए पिछले मैच में देवांक ने कुल 11 पॉइंट्स बटोरे और वो अब तक सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं। अयान भी उनका साथ देते हुए 9 अंक आए थे। डिफेंस में शुभम शिंदे का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा और हाई-5 स्कोर करके विपक्षी रेडरों की मुश्किल बढ़ाईं। उनके साथ अंकित ने 4 टैकल पॉइंट्स बटोरे थे।

तेलुगू टाइटंस के लिए पवन सहरावत ने पिछले मैच में कुल 12 पॉइंट्स बटोरे थे। आशीष नरवाल और विजय मलिक ने उनका सपोर्ट देकर एकसाथ 14 पॉइंट्स बटोरे थे। डिफेंस में सागर सेठपाल और अंकित लगातार अच्छा करते आए हैं और अगले मैच में भी DREAM11 यूजर्स उनसे बहुत सारे फैंटेसी पॉइंट्स की उम्मीद कर रहे होंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक, अयान, सुधाकर एम, गुरदीप, दीपक सिंह, अंकित और शुभम शिंदे।

तेलुगू टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पवन सहरावत, विजय मलिक, आशीष नरवाल, अजीत पवार, सागर सेठपाल, कृष्ण ढुल और अंकित।

PAT vs TEL: DREAM11 टीम 1

रेडर: पवन सहरावत, देवांक, अयान

डिफेंडर: दीपक सिंह, शुभम शिंदे, अंकित जागलान

ऑलराउंडर: विजय मलिक

कप्तान:  देवांक

उपकप्तान: अयान

PAT vs TEL: DREAM11 टीम 2

PAT vs TEL DREAM 11 Prediction

रेडर: पवन सहरावत, देवांक, आशीष नरवाल

डिफेंडर: दीपक सिंह, शुभम शिंदे

ऑलराउंडर: विजय मलिक, अंकित

कप्तान:  पवन सहरावत

उपकप्तान: देवांक

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *