KKR vs DC Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 47, IPL 2024

0

KKR vs DC के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 47वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीजन अब तक जहां एक ओर कोलकाता नाइट राइडर्स 8 में से 5 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 5 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 5वें स्थान पर स्थित है। यदि आप Dream11 पर टीम बनाकर बड़ी रकम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और इसके लिए अपनी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं तो यहां दिए गए सुझाव आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे।

KKR vs DC: मैच डिटेल्स

मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2024 का 47वां मैच

मैच की तारीख: 29 अप्रैल 2024

समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से

स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

KKR vs DC पिच रिपोर्ट

कोलकाता की पिच वैसे तो बल्लेबाजी के लिहाज से मददगार है और इस सीजन यहाँ पर अब तक कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले हो चुके हैं। यहां पर टारगेट चेज करना भी आसान होता है। पिछले मुकाबले में इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज (262) किया था। इस मुकाबले में टॉस जीतना बेहद अहम होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी।

KKR vs DC फैंटेसी टिप्स

मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और कप्तान श्रेयस अय्यर किसी भी Dream 11 टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा, आप अपनी टीम में अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और कप्तान ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनके अलावा, आप अपनी Dream11 टीम में ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अभिषेक पोरेल जैसे खिलाड़ियों को भी रख सकते हैं।

KKR vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11: सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, शाई होप, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, लिजाड विलियम्स।

KKR vs DC मैच की Dream11 (Team 1):

विकेटकीपर – Philip Salt, Rishab Pant, Shai Hope

बल्लेबाज – Venkatesh Iyer, Shreyas Iyer, Jake Fraser-McGurk

ऑलराउंडर – Sunil Narine, Axar Patel, Andre Russell

गेंदबाज – Khaleel Ahmed, Harshit Rana

कप्तान की पहली पसंद: Sunil Narine || कप्तान की दूसरी पसंद: Philip Salt

उप-कप्तान पहली पसंद: Jake Fraser-McGurk || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Andre Russell

KKR vs DC मैच की Dream11 (Team 2):

विकेटकीपर: Philip Salt, Rishbah Pant

बल्लेबाज: Jake Fraser-McGurk, Prithwi Shaw, Shreyas Iyer, Tristan Stubbs

ऑलराउंडर: Suni Naraine, Axar Patel, Andre Russell

गेंदबाज: Kuldeep Yadav, Harshit Rana

कप्तान की पहली पसंद: Jake Fraser-McGurk || कप्तान की दूसरी पसंद: Sunil Narine

उप-कप्तान पहली पसंद: Shreyas Iyer || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rishabh Pant

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *