GUJ vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 46, PKL 11

0

GUJ vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

10 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स (GUJ vs HAR) के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम अभी 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। वहीं हरियाणा 6 मैचों में चार जीत के बाद टेबल में पांचवें नंबर पर है।

इस मैच में गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, विनय और शिवम पटारे समेत कई दिलचस्प रेडर खेलते दिखेंगे, जो लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। डिफेंस की बात करें तो मोहम्मदरेजा शादलू, जयदीप दहिया और नीरज कुमार भी जबरदस्त टैकल करते हुए नजर आ सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो गुजरात बनाम हरियाणा मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख: 10 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

GUJ vs HAR पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

गुजरात जायंट्स के लिए गुमान सिंह ने पिछले मैच में 11 पॉइंट्स हासिल किए थे, लेकिन सपोर्टिंग रेडर की तलाश में गुजरात ने पिछले मैच में कई सारे सब्स्टिट्यूट कर डाले थे। वहीं डिफेंस में जितेंद्र यादव ने अच्छा किया, लेकिन कप्तान नीरज कुमार के अलावा मोहम्मद नबीबक्श को भी मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाना होगा।

हरियाणा स्टीलर्स के लिए विनय पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर करने से चूक गए थे, लेकिन वो सीजन के टॉप रेडरों में से एक बने हुए हैं। मोहम्मदरेजा शादलू ने फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन किया, वहीं नवीन और संजय भी लगातार टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, हिमांशु सिंह, बालाजी डी, नीरज कुमार, मोहम्मद नबीबक्श, सोमबीर।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विनय, शिवम पटारे, नवीन, संजय, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल, मोहम्मदरेजा शादलू।

GUJ vs HAR: DREAM11 टीम 1

रेडर: गुमान सिंह, विनय

डिफेंडर: सोमबीर, संजय, राहुल सेतपाल

ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, नवीन

कप्तान: गुमान सिंह

उपकप्तान: मोहम्मदरेजा शादलू

GUJ vs HAR: DREAM11 टीम 2

GUJ vs HAR DREAM11 Prediction

रेडर: गुमान सिंह, विनय

डिफेंडर: सोमबीर, राहुल सेतपाल

ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, नवीन, जितेंद्र यादव

कप्तान: गुमान सिंह

उपकप्तान: विनय

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *