फाइनल कब, कहां और कैसे देखें, Champions Trophy 2025?

0

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में IND vs NZ के बीच भिड़ंत होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में होगा। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के बाद भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था। दूसरी तरफ ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने के बाद न्यूजीलैंड ने लाहौर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे में 119 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय टीम 61-50 से आगे है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें 1-1 मैच दोनों टीमों ने जीता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था। उससे पहले 2000 आईसीसी नॉकआउट में दोनों टीमों का सामना हुआ था, जिसमें कीवी टीम ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था।

मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ), फाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • मैच की तारीख: 9 मार्च, 2025 (रविवार)
  • समय: भारतीय समयानुसार, दोपहर 2:30 बजे से
  • स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

IND vs NZ मैच टीवी पर कब और कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा और उससे पहले 2 बजे टॉस होगा। यह मुकाबला टीवी पर क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर देख सकते हैं।

IND vs NZ मैच ऑनलाइन कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को भारतीय फैंस JIOHotstar ऐप पर देख सकते हैं।

इवेंट तारीख समय चैनल्स
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 IND vs NZ 09/03/2025 02:30 PM स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *