पांच WWE सुपरस्टार जिन्हें SummerSlam 2024 में जरूर जीतना चाहिए

0

SummerSlam गर्मियों के समय होने वाला WWE का सबसे बड़ा इवेंट है।

WWE समरस्लैम (SummerSlam) साल में होने वाले सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक है और 2024 में इसका 37वां संस्करण क्लीवलैंड में आयोजित होने वाला है। ये गर्मियों में होने वाला WWE का सबसे बड़ा इवेंट है और यही कारण है कि इन दिनों कई दिलचस्प स्टोरीलाइन को रुप देने में कंपनी जुटी हुई है।

इस आगामी इवेंट के लिए जिस तरह के मैचों का अभी तक ऐलान किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि WWE इस इवेंट को बहुत बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है। ऐसे में इस आर्टिकल में आइए हम आपको उन पांच सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें SummerSlam 2024 में जरूर जीतना चाहिए।

5. लिव मॉर्गन

(Courtesy: WWE)

लिव मॉर्गन के चलते ही रिया रिप्ले को अपनी WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़कर WWE से जाना पड़ा, रिया के जाते ही लिव ने उनकी जगह और चैंपियनशिप दोनों ले ली। इसके अलावा जजमेंट डे का सदस्य बनने की पूरी कोशिश की, लेकिन रिया ने वापसी करके उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद अब मामी की नजरें अपने टाइटल को वापस पाने की तरफ है, जिसे वह कभी हारी ही नहीं।

लेकिन लिव ने जिस तरह से जीत की लय पकड़ ली है, उसे देखते हुए जरा भी नहीं लगता की उन्हें चैंपियनशिप हारना चाहिए। इसके अलावा उनका कैरेक्टर भी काफी बढ़िया है और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी स्टोरीलाइन भी बहुत अच्छी चल रही है। इन सभी चीजों को देखते हुए लगता है कि लिव को अपना टाइटल जरूर रिटेन करना चाहिए।

4. एलए नाइट

LA Knight WWE

लोगन पॉल समरस्लैम 2024 में एलए नाइट के खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को डिफेंड करेंगे। जैसा की आप जानते होंगे काफी समय से इन दोनों स्टार्स के बीच तकरार चल रही है, जिसके बाद आखिरकार इनका मैच आगामी इवेंट के लिए बुक किया गया। लोगन को चैंपियन बने हुए काफी समय बीत गया है और अब उन्हें कोई चैंपियन नहीं देखना चाहता है।

वहीं नाइट की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि हर कोई उनके कंधों पर टाइटल देखने के लिए बेताब है। एलए नाइट का इन रिंग कौशल और माइक स्किल्स दोनों बढ़िया है, जिसके चलते वह चैंपियन बनने के प्रबल दावेदार हैं और चूंकि अब लोगन को कोई चैंपियन के रूप में पसंद नहीं कर रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि समरस्लैम 2024 में हमें एलए नाइट के रूप में एक नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन देखने को मिलेगा और उन्हें भी अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए जरुर इस टाइटल को जीतना ही चाहिए।

3. बेली

Bayley WWE

रेसलमेनिया 40 में WWE विमेंस चैंपियनशिप जीतने के बाद से बेली, स्मैकडाउन की टॉप स्टार बन गई हैं। उन्होंने अब तक अपने सभी टाइटल डिफेंस में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है और अपने नए कैरेक्टर के साथ सभी को प्रभावित भी किया है। हालांकि, अभी तक उन्होंने पूरी तरह अपने आप को साबित नहीं किया है और जब तक वह खुद को साबित नहीं कर पाती तब तक उनका चैंपियन बने रहना ही ठीक रहेगा। ताकि उनका कैरेक्टर जो खराब हो गया था, वो एक बार फिर से अच्छा हो जाए।

2. कोडी रोड्स

Cody Rhodes WWE (1)
(Courtesy: WWE)

रेसलमेनिया 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को हराने के बाद से कोडी रोड्स का करियर आसमान छू गया है। इसके अलावा, उन्होंने एजे स्टाइल्स और लोगन पॉल जैसे बड़े स्टार्स को हराकर एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में भी अपनी भूमिका साबित कर दी है। WWE यूनिवर्स को आखिरकार एक ऐसा बेबीफेस टाइटल होल्डर मिल गया है, जो अकेले दम पर कंपनी का सारा बोझ अपने कंधों पर उठा सकता है। यही कारण है कि कोडी का टाइटल को रिटेन करना बहुत जरूरी है।

1. गुंथर

WWE Gunther

डेमियन प्रीस्ट आगामी इवेंट में गुंथर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आप जानते ही होंगे ये दोनों ही सुपरस्टार्स मौजूदा समय में रॉ रोस्टर के सबसे बड़े स्टार्स में से हैं। लेकिन अगर हम बात करें उस सुपरस्टार के बारे में, जिनके कंधे पर टाइटल की शोभा और ज्यादा बढ़ जाती है, तो वह गुंथर हैं।

गुंथर ने जिस तरह इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की प्रतिष्ठा को ओर ज्यादा बढ़ाया था, ठीक उस तरह वह वर्ल्ड टाइटल की पहचान भी बदल सकते हैं। यही कारण है कि हर कोई उन्हें नया वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं, साथ ही जजमेंट डे के अंदर बढ़ रही आपसी तकरार भी गुंथर के चैंपियन बनने की तरफ इशारा कर रही है। वहीं अगर फैंस को भी कुछ यादगार मैच और बढ़िया टाइटल डिफेंस देखने हैं, तो गुंथर का चैंपियन बनना बहुत जरुरी है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *