यू मुम्बा और बेंगलुरू बुल्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

0

यू मुम्बा ने पूरी तरह से बुल्स को डॉमिनेट किया है।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का कारवां अब मुंबई पहुंच चुका है और यू-मुम्बा की टीम अपने होम ग्राउंड में पहला मैच बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ खेलेगी। बुल्स और यू-मुम्बा के बीच पीकेएल के दूसरे सीजन से ही राइलवरी चलती आ रही है। इसकी वजह ये है कि यू-मुम्बा ने उस सीजन अनूप कुमार की कप्तानी में पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया था और टीम ने फाइनल मैच में बेंगलुरू बुल्स को ही हराया था। रणधीर सिंह सेहरावत उस सीजन भी बुल्स के कोच थे और इसी वजह से ये मुकाबला उन्हें काफी अच्छी तरह से याद होगा।

यू-मुम्बा की टीम लगातार चार मुकाबले अभी तक जीत चुकी है और काफी बेहतरीन लय में वो हैं। वहीं बेंगलुरू बुल्स की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

यू मुम्बा और बेंगलुरू बुल्स के बीच पिछले सीजन दो मैच खेले गए थे और मुकाबला एक – एक से बराबर रहा था। पहले मैच में बेंगलुरू बुल्स ने यू-मुम्बा को 10 प्वॉइंट के अंतर से हरा दिया था। हालांकि जब दूसरी बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ तो फिर यू-मुम्बा की टीम ने जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

यू-मुम्बा और बेंगलुरू बुल्स दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक बार पीकेएल का टाइटल जीता है लेकिन हेड टू हेड मैचों में पूरी तरह से यू-मुम्बा का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 18 मैच खेले हैं। इसमें से 13 मुकाबले यू-मुम्बा ने जीते हैं और सिर्फ 5 ही मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यू-मुम्बा ने किस तरह से बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ अभी तक डॉमिनेट किया है।

MUM vs BLR हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 18

यू मुम्बा ने जीता – 13

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 5

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 46-42

न्यूनतम स्कोर – 24-18

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *