TEL vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 59, पीकेएल 10

0

TEL vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का शुभारंभ गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटंस के मैच से हुआ था, और एक बार फिर से दोनों ही टीम इस सीजन में दूसरी बार पाचवें लेग के दौरान मुंबई में टकराने जा रही हैं। इस सीजन की बात करें तो तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वहीं फजल अत्राचली की कप्तानी में खेल रही गुजरात जायंट्स ने काफी अच्छी शुरुआत की है।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की तेलुगु टाइटंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स

तारीख – 6 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – मुंबई

TEL vs GUJ पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 59वां मुकाबला तेलुगु टाइटंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई में मौजूद इन.एस.सी.आई स्टेडियम में 6 जनवरी को रात 9 बजे खेला जाएगा।

अंक तालिका में इस समय नंबर 2 पर मौजूद गुजरात जायंट्स के लिए सीजन 10 के सफर बेहद ही शानदार रहा है। गुजरात जायंट्स ने इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 6 में जीत हासिल हुई है वहीं 4 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। दबंग दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 35-28 से हार नसीब हुई थी। इस सीजन अपने डिफेंस के लिए मशहूर गुजरात की टीम के खिलाड़ियों का फॉर्म काफी अच्छा रहा है। गुजरात जायंट्स और फजल अत्राचली के सबसे अहम रेडर सोनू जागलान पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रहे हैं।

लगातार तीन हार के साथ मुंबई पहुचीं तेलुगु टाइटंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। तेलुगु की टीम ने इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको मात्र 1 ही मैच में जीत हासिल हुई है वहीं अन्य 8 मैचों में उनको बुरे तरीके से हारना पड़ा है। पुणेरी पलटन के खिलाफ अपने पिछले ही मैच में तेलुगु को 54-18 के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। टीम के लिए लगातार अच्छा खेल रहे पवन सेहरावत पुणेरी पलटन के खिलाफ नही चल पाए परंतु हर मैच में पूरी ही टीम निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

TEL:

1. नितिन कुमार देसवाल, 2. संदीप ढुल (C), 3. हामिद नादेर, 4. अजीत पवार, 5. पवन सहरावत, 6. प्रफुल्ल जवारे, 7. रॉबिन चौधरी

GUJ:

1.रवि कुमार, 2. फज़ल अत्राचली (C), 3. सोमबीर, 4. बालाजी डी, 5. रोहित गुलिया, 6. राकेश संघरोहा, 7. प्रतीक दहिया

TEL vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सोमबीर, संदीप, अजित, प्रतीक, राकेश

कप्तान- पवन

उपकप्तान- फजल अत्राचली

TEL vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

TEL vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- फजल, संदीप, सोमबीर, रोहित, सोनू

कप्तान- राकेश

उपकप्तान- पवन

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *