BEN vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 118, पीकेएल 10

0

BEN vs MUM के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 118वां मैच बंगाल वारियर्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। यू मुम्बा के लिए तो इस मैच के मायने उतने ज्यादा नहीं हैं लेकिन बंगाल के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। उन्हें अगर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो फिर इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा। अगर टीम ये मुकाबला हारती है तो फिर वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे। टीम नहीं चाहेगी कि उनके होम ग्राउंड में ऐसा हो।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप बंगाल वारियर्स और यू मुम्बा के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा

तारीख – 12 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – कोलकाता

BEN vs MUM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

बंगाल वारियर्स को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो फिर ये मैच जीतना हर-हाल में जरूरी है। टीम ने अभी तक 19 में से आठ मुकाबले जीते हैं और 9 मैच हारे हैं और उनके दो मैच टाई रहे हैं। बंगाल वारियर्स के लिए हर एक मैच करो या मरो वाला है। टीम के लिए पिछले मुकाबले में कप्तान मनिंदर सिंह, वैभव गरजे और नितिन कुमार ने जबरदस्त खेल दिखाया था। इन खिलाड़ियों को इस मैच में भी बेहतर खेल दिखाना होगा

यू मुम्बा की टीम अधिकारिक तौर पर अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम के अभी केवल 41 प्वॉइंट ही हैं और बचे हुए तीन मैच जीतने पर भी वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे। टीम को अपने पिछले मुकाबले में पटना पाइरेट्स से काफी बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने टीम के लिए 12 प्वॉइंट लिए थे लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला था।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

BEN

मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, जसकीरत सिंह, नितिन कुमार, एस विश्वास, शुभम शिंदे और हर्ष लाड।

MUM

गोकुलकन्नन एम, सुरिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, जय भगवान, रिंकू और सोमबीर।

BEN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- आमिरमोहम्मद जफरदानेश, वैभव गरजे, हर्ष लाड, शुभम शिंदे, महेंद्र सिंह

कप्तान- मनिंदर सिंह

उपकप्तान- नितिन कुमार

BEN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी – मनिंदर सिंह, गोकुलकन्नन एम, सुरिंदर सिंह, शुभम शिंदे, वैभव गरजे

कप्तान- नितिन कुमार

उपकप्तान – आमिरमोहम्मद जफरदानेश

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *