MUM vs PAT Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 122, PKL 11

0

MUM vs PAT के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

19 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स (MUM vs PAT) के बीच 122वां मैच खेला जाएगा। यू मुम्बा अभी 19 मैचों में 10 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर पटना 12 जीत के बाद टेबल में चौथे नंबर पर विराजमान है।

इस मैच में अजीत चौहान, मंजीत दहिया, देवांक और अयान जैसे बहुत जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रेडर्स खेलते हुए नजर आएंगे। डिफेंस पर नजर डालें तो सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल के अलावा शुभम शिंदे और दीपक सिंह अपनी-अपनी टीम के लिए टैकल पॉइंट्स की भरमार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो यू मुम्बा बनाम पटना पाइरेट्स मैच में Dream11 के जरिए फैंस को पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: यू मुम्बा vs पटना पाइरेट्स

तारीख: 19 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: पुणे

MUM vs PAT पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

यू मुम्बा के लिए अजीत चौहान सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं और उन्हें मंजीत दहिया का जबरदस्त सपोर्ट मिलता आया है। दूसरी ओर रोहित राघव को मुम्बा नियमित रूप से सब्स्टिट्यूट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करती आई है। डिफेंस की बात करें तो परवेश भैंसवाल और रिंकू ने मिलकर पिछले मैच में 6 टैकल पॉइंट्स बटोरे थे।

पटना पाइरेट्स के देवांक 11वें सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं, जिन्होंने पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर किया था, वहीं अयान उन्हें सपोर्ट करते हुए कुल 9 पॉइंट्स लाए थे। डिफेंस पर नजर डालें तो कप्तान शुभम शिंदे बहुत शानदार लय पकड़ चुके हैं और पिछले मैच में हाई-5 की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। उनके अलावा अंकित से भी काफी उम्मीदें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अजीत चौहान, मंजीत दहिया, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू और लोकेश घोसलिया।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक, अयान, सुधाकर एम, गुरदीप, दीपक सिंह, शुभम शिंदे और अंकित।

MUM vs PAT: DREAM11 टीम 1

रेडर: देवांक, अयान, अजीत चौहान

डिफेंडर: शुभम शिंदे, दीपक सिंह, लोकेश घोसलिया

ऑलराउंडर: अंकित

कप्तान:  अयान

उपकप्तान: देवांक

MUM vs PAT: DREAM11 टीम 2

MUM vs PAT DREAM 11 Prediction

रेडर: देवांक, मंजीत दहिया, अजीत चौहान

डिफेंडर: शुभम शिंदे, दीपक सिंह, परवेश भैंसवाल

ऑलराउंडर: अंकित

कप्तान:  देवांक

उपकप्तान: दीपक सिंह

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *