JAI vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 70, PKL 11

0

JAI vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

22 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली (JAI vs DEL) के बीच 70वां मैच खेला जाएगा। जयपुर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है, वहीं दिल्ली पिछले 3 में से दो मैच टाई खेल चुकी है। दोनों टीम बड़ी जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में अपना स्थान मजबूत करना चाहेंगी।

इस मैच में अर्जुन देशवाल, आशु मलिक और नवीन कुमार जैसे टॉप रेडर खेलते हुए नजर आएंगे। डिफेंस की बात करें तो अंकुश राठी, सुरजीत सिंह के अलावा योगेश और आशीष मलिक, ये सभी अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो जयपुर बनाम दिल्ली मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली

तारीख: 22 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

JAI vs DEL पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल अब तक सीजन में 108 रेड पॉइंट्स बटोर चुके हैं, उन्हें अधिकांश मौकों पर अभिजीत मलिक का अच्छा साथ मिला है। जयपुर के लिए डिफेंस में अंकुश राठी ने पिछले मैच में हाई-5 स्कोर किया, वहीं लकी शर्मा ने भी आखिरी मैच में 4 टैकल पॉइंट्स हासिल करके प्रभावित किया था।

दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार पिछले मैच में वापस आए और अच्छी फॉर्म में दिखे। आशु मलिक ने पिछले मुकाबले में भी सुपर-10 स्कोर किया था। डिफेंस में योगेश के अलावा आशीष मलिक और पिछले मैच में संदीप ने भी काफी प्रभावित किया था।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, अभिजीत मलिक, सुरजीत सिंह, रेजा मीरबघेरी, अंकुश राठी, लकी शर्मा।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक, नवीन कुमार, विनय, योगेश, आशीष मलिक, संदीप, गौरव छिल्लर।

JAI vs DEL: DREAM11 टीम 1

रेडर: अर्जुन देशवाल, आशु मलिक, नवीन कुमार

डिफेंडर: अंकुश राठी, सुरजीत सिंह, योगेश

ऑलराउंडर: आशीष मलिक

कप्तान: अर्जुन देशवाल

उपकप्तान: नवीन कुमार

JAI vs DEL: DREAM11 टीम 2

JAI vs DEL DREAM 11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, आशु मलिक

डिफेंडर: अंकुश राठी, सुरजीत सिंह, योगेश

ऑलराउंडर: आशीष मलिक, रेजा मीरबघेरी

कप्तान: आशु मलिक

उपकप्तान: अर्जुन देशवाल

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *