दबंग दिल्ली की पूरी टीम

0

दबंग दिल्ली का रेडिंग डिपार्टमेंट इस बार काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।

पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान कई सारी टीमें ऐसी रहेंगी, जिनमें ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा। इसकी वजह यह है कि इन टीमों ने ऑक्शन से पहले ज्यादा प्लेयर्स को रिलीज नहीं किया था। इन्होंने अपनी कोर टीम को बरकरार रखा था और इसी वजह से इनकी टीम का अंदाज भी वैसा ही रह सकता है। दबंग दिल्ली भी उन टीमों में से है, जिनके अंदर ज्यादा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नवीन कुमार, आशु मलिक, आशीष, योगेश और विक्रांत जैसे खिलाड़ी इस बार भी खेलते हुए नजर आएंगे।

दबंग दिल्ली ने ऑक्शन के दौरान सिद्धार्थ देसाई को रेडिंग डिपार्टमेंट में शामिल किया है। सिद्धार्थ देसाई पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा थे लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। पिछले कुछ सीजन से सिद्धार्थ अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उनको लेकर आशंका जताई जा रही थी कि शायद इस बार वो ना बिकें लेकिन दबंग दिल्ली ने उनके ऊपर पूरा भरोसा जताया है। उनके आने से अब दिल्ली की रेडिंग और भी मजबूत हो गई है।

दिल्ली के पास नवीन कुमार, आशु मलिक और सिद्धार्थ देसाई जैसे तीन बेहतरीन रेडर हैं जो अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा नितिन पंवार और आशीष भी दबंग दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए दबंग दिल्ली की पूरी टीम:

यहां हम आपको बताते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन के दौरान कौन-कौन से खिलाड़ी दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

रेडर्स

नवीन कुमार, आशु मलिक, मनु मोहित, सिद्धार्थ देसाई, मोहम्मद मिजानुर रहमान, हिमांशु और प्रवीण।

डिफेंडर्स

हिम्मत अंटिल, आशीष, योगेश, विक्रांत, संदीप, मोहम्मद बाबा अली, गौरव छिल्लर और राहुल।

ऑलराउंडर्स

आशीष, नितिन पंवार और ब्रिजेंद्र सिंह चौधरी।

आपको बता दें कि दबंग दिल्ली ने अभी तक एक बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया है। टीम ने आठवें सीजन के दौरान जोगिंदर नरवाल की कप्तानी में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब जोगिंदर नरवाल की कोचिंग में टीम खेलती हुई नजर आएगी। दिल्ली ने कृष्ण कुमार हूडा की जगह इस बार जोगिंदर नरवाल को कोच बनाया है। देखने वाली बात होगी कि वो अपनी कप्तानी वाला जादू कोचिंग में दिखा पाते हैं या नहीं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *