यूपी कबड्डी लीग में क्यों नहीं खेल रहे परदीप नरवाल, पवन सेहरावत और नवीन कुमार जैसे सितारे?

0

पीकेएल के स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा नहीं हैं।

यूपी कबड्डी लीग (UPKL) में हर रोज धमाकेदार मैचों का आयोजन हो रहा है। 11 जुलाई को सीजन का आगाज हुआ था और अभी तक कई सारे रोमांचक मुकाबले हो चुके हैं। यूपी कबड्डी लीग में अर्जुन देशवाल, साहुल कुमार, रॉबिन चौधरी और आशु सिंह जैसे प्रो कबड्डी लीग के स्टार खेल रहे हैं। हालांकि परदीप नरवाल, पवन सेहरावत, नवीन कुमार, भरत और मनिंदर सिंह जैसे प्लेयर इस लीग का हिस्सा नहीं हैं। कई सारे फैंस के मन में यह सवाल होगा कि जब अर्जुन देशवाल और साहुल कुमार जैसे खिलाड़ी यूपीकेएल में खेल रहे हैं तो फिर परदीप नरवाल, पवन सेहरावत, नवीन कुमार, भरत और मनिंदर सिंह जैसे प्लेयर क्यों नहीं खेल रहे हैं।

यूपीकेएल लोकल खिलाड़ियों को मंच देने का साधन है

दरअसल यूपी कबड्डी लीग लोकल टैलेंट को एक मंच देने का प्लेटफॉर्म है। यहां पर स्थानीय खिलाड़ियों को वरीयता दी गई है। परदीप नरवाल और नवीन कुमार जैसे खिलाड़ी काफी बड़े स्टार हैं और इसी वजह से इनको एक स्टेट की लीग के लिए नहीं रखा गया। यूपीकेएल में ज्यादातर खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के ही हैं। गांव-देहात से निकले वो युवा प्लेयर जिन्हें अभी तक किसी बड़े मंच पर मौका नहीं मिला है, उनके लिए यूपी कबड्डी लीग एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इसी वजह से ज्यादा बड़े खिलाड़ियों को इस लीग में नहीं खिलाया जा रहा है ताकि लोकल प्लेयर्स को मौका मिल सके।

कई युवा प्लेयर्स का पीकेएल में भी हो सकता है चयन

इस लीग के जरिए पीकेएल के लिए भी कई प्लेयर मिल सकते हैं। सभी टीमों के कोच और मैनेजमेंट की निगाह जरुर यूपीकेएल पर होगी। जितने भी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा हैं, उनमें से कई सारे प्लेयर्स को पीकेएल के ऑक्शन के दौरान खरीदा जा सकता है और उन्हें भारत की सबसे बड़ी कबड्डी लीग में खेलने का मौका मिल सकता है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *