यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

0

दोनों ही टीमें बेहतरीन लय में लग रही हैं।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में रविवार 24 दिसंबर को यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की स्थिति अभी तक इस सीजन लगभग एक जैसी रही है। यू मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले में उन्हें जीत मिली है और तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यू मुम्बा ने अपने पिछले दो मुकाबले लगातार जीते हैं और वो चाहेंगे कि जीत की हैट्रिक लगाई जाए। टीम काफी अच्छी लय में नजर आ रही है और उनके पास पूरी काबिलियत है कि वो ऐसा कर सकें।

बंगाल वॉरियर्स की जहां तक बात है तो उनको अभी तक छह में से तीन मैचों में जीत मिली है, एक मैच वो हारे हैं और दो मुकाबला टाई रहा है। प्वॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति यू मुम्बा से बेहतर है और वो चाहेंगे कि इसे कायम रखा जाए। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स

तारीख – 24 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे

स्थान – चेन्नई

MUM vs BEN हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 18

यू मुम्बा ने जीता – 13

बंगाल वॉरियर्स ने जीता – 4

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 49-41

न्यूनतम स्कोर – 26-17

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *